शासन ने आपदा से प्रभावित पीड़ितों को 46.28 करोड़ की राहत सहायता धनराशि जिलों में भेजी : प्रमुख सचिव
लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों एवं कृषकों को 46 करोड़ 28 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि सोमवार को आवंटित कर दिया है।
उन्होंने इस आशय का शासनादेश निर्गत कराते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरित करने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव राजस्व ने बताया कि प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए 17 करोड़ 95 लाख, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6 करोड़ 32 लाख तथा विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए 22 करोड़ 17 हजार धनराशि जारी की है।
उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हए कहा कि शासन से जनपदों को पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है। यदि किसी जनपद के पास धनराशि की कमी हो तो तत्काल डिमांड कर लेंl-------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

