home page

हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा का रूहानी उत्सव शुरु

 | 
हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा का रूहानी उत्सव शुरु


गोरखपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में नार्मल स्थित दरगाह पर हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा का सालाना तीन दिवसीय रूहानी उत्सव (उर्स-ए-पाक) जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी के साथ शुरू हुआ। रूहानी उत्सव में लोगों ने शिरकत कर तरक्की, अमन ओ अमान व खुशहाली की दुआ मांगी। भोर में गुस्ल एवं संदल पोशी की रस्म हुई। जलसे में उलमा किराम को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अतिथि मध्य प्रदेश के डॉ. रुहुल अमीन ने कहा कि इस्लाम जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो इंसान को आत्मिक सकून और समाज में प्रेम व सम्मान के साथ रहने की शिक्षा देता है। दरगाह सदर इकरार अहमद ने कहा कि हजरत मुबारक खां शहीद का मानना था कि मानवता की सेवा करना ही अल्लाह तआला की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर इकरार अहमद, हाजी खुर्शीद आलम खान, हाजी कलीम फरजंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय