home page

सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : बीएसए

 | 
सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : बीएसए


सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : बीएसए


गोरखपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रुद्रापुर, कुसम्ही बाजार में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा चौपाल में बच्चों काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, बेहतर अवसर और निरंतर प्रोत्साहन देने की है।

मुख्य अतिथि धीरेंद्र त्रिपाठी का विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शाही एवं प्रेमशील ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी त्रिपाठी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक रामरक्षा ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह, संतोष सिंह, अरुण कुमार सिंह, रश्मि सिंह, प्रतिभा शर्मा, कुसुम राय, अर्चना सिंह, मोनिका पाण्डेय, नेहा पाण्डेय, श्वेता सिंह, सीमा यादव, गायत्री देवी, संतोष सिंह एनायत, राम अयोध्या, सीपी पाण्डेय, जितेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय