गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
गोरखपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में दिव्यमान वेलनेस गोरखपुर के सहयोग से शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में आयुर्वेदिक एवं ऑरिकुलर चिकित्सा पद्धति पर आधारित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य एवं महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है। एक समय यह चिकित्सा व्यवस्था अपेक्षाकृत नेपथ्य में चली गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आयुर्वेद को पुनः व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिला है। आज लोगों में आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति विश्वास और स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने के साथ दिन-रात अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। शिविर में चिकित्सकों ने उपस्थित पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आयुर्वेदिक एवं ऑरिकुलर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में डा. आरती शाही, डा. ज्वाला प्रसाद मिश्रा, डा. प्रेमपति द्विवेदी, डा. लालजी मिश्र, पूनम फार्मासिस्ट और विनिता सहायक फार्मासिस्ट ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
इस दौरान गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धनेश कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश त्रिपाठी, सतीश पांडेय, रवि राय, रामशंकर यादव, दुर्गेश ओझा,प्रिंस पाण्डेय,राजेश सोनकर, सुशील कुमार, राजीव पांडेय, आनंद चौधरी, फैयाज अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, सतीश शुक्ला, वेद पाठक, निर्भय गुप्ता, आशीष मिश्रा, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

