home page

गोरखपुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 
गोरखपुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार


गोरखपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में सोमवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, यातायात व्यवस्था बाधित करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में कैंट पुलिस ने मंगलवार काे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ज्ञानेन्द्र शाही पुत्र अनुरुद्ध शाही के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम व पोस्ट कुसमौल, थाना बेलीपार का निवासी है और वर्तमान में बहार सहारा स्टेट, थाना खोराबार क्षेत्र में रह रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय