home page

फर्रुखाबाद में 45 फिट गहरे कुएं में गिरी बच्ची,पुलिस ने रेस्क्यू किया

 | 
फर्रुखाबाद में 45 फिट गहरे कुएं में गिरी बच्ची,पुलिस ने रेस्क्यू किया


फर्रुखाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। जिले के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे बने कुए में मासूम बच्ची गिर गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बाहर निकाला।

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर के रहने वाले पवन की पुत्री सोम्या (06) सड़क किनारे झूला झूलने जा रही थी। इसी दौरान वो बेकाबू होकर 45 फीट गहरे कुंए में जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बच्ची को कुए से बाहर निकालकर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क किनारे पुराने कुंए पर पटिया रख कर उसे ढक दिया गया।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar