home page

गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर शुरू

 | 
गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर शुरू


वाराणसी, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में रामबाग चुनार स्थित सुरभि शोध संस्थान में साेमवार से 15 अप्रैल तक गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर में गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय प्रशिक्षक प्रमुख के. ई. एन राघवन उपस्थित हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधि गौ सेवा के काशी प्रांत संयोजक अरविंद कुमार ने दी।

उन्हाेंने बताया कि शिविर में प्रांत स्तरीय सभी कार्यकर्ता, विभाग संयोजक, प्रशिक्षण प्रमुख जिला संयोजक, प्रशिक्षण प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित हैं। इस निवासी प्रशिक्षण शिविर में गाय के गोबर से बनने वाली सामग्री, गोमूत्र से जीवन को मिलने वाले लाभ, पौधों के जीवन में सुधार के लिए आवश्यक खाद इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर समापन के बाद यही दायित्व धारी कार्यकर्ता अपने नगर एवं जिला केंद्रों पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित कर एक-एक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद