मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज
मीरजापुर, 01 सितंबर (हि.स.)। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के ओझला पुल गेज स्थल पर मंगलवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 75.620 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान कुल नौ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से नीचे है लेकिन लगातार बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे करीब 0.75 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार ओझला पुल पर गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है। गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 80.340 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 1.10 मीटर नीचे है।
लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए गंगा के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से नदी के किनारे जाने और बढ़े पानी में प्रवेश करने से बचने की अपील की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

