home page

फर्रुखाबाद : देवरामपुर क्रासिंग पर ओवर ब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत

 | 
फर्रुखाबाद : देवरामपुर क्रासिंग पर ओवर ब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत


फर्रुखाबाद, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने फर्रुखाबाद जिले के देवरामपुर एवं नगला खैरबंद के ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए धनराशि की मंजूरी दे दी है। सदर विधायक के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान ब्रिज कारपोरेशन के इंजीनियर वीरेंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे, जिन्होंने ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में तकनीकी जानकारियां दी।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बुधवार को बताया की राज्य सरकार ने मंगलवार रात ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 9743.28 लाख रूपयों का अनुमोदन किया है। करीब तीन माह में ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। दोनों ओवर ब्रिजों की लंबाई 1013.71 मीटर है।

ओवर ब्रिज बन जाने के बाद ठंडी सड़क, आईटीआई नाला बघार, वाईपास मार्ग पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। आवागमन का रास्ता सुगम हो जाएगा। ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar