विंध्वयाचल : नवरात्र मेले में पांच जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का होगा ठहराव
मीरजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पांच जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 02 अप्रैल तक लागू रहेगी।
स्टेशन अधीक्षक विंध्याचल इरफान सिद्दीकी ने बताया कि पहले से ही 25 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल स्टेशन पर हो रहा है। अब नवरात्र के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच जोड़ी और ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
अतिरिक्त ठहराव वाली ट्रेनों में 12141 पटना-मुंबई, 12142 मुंबई-पटना, 15946 दुर्ग-डिब्रूगढ़, 15648 गुवाहाटी-मुंबई और 12335 भागलपुर-मुंबई शामिल हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

