home page

वाराणसी : विद्युत विभाग को शिवपुर से गंजारी तक मिले 106 नवीन फीडर, लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर

 | 
वाराणसी : विद्युत विभाग को शिवपुर से गंजारी तक मिले 106 नवीन फीडर, लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर


वाराणसी, 06 अगस्त(हि.स.)। विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने वाराणसी में 106 नवीन बिजली फीडर निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पुराने फीडर पर अत्यधिक दबाव है। बढ़ते हुए बिजली कनेक्शन और विद्युत के उपयोग के कारण नवीन बिजली फीडर लगाएं जायेंगे। इससे लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग समस्याओं से निजाद मिल जाएगी।

मुख्य अभियंता ने कहा कि वाराणसी में तेजी से कॉलोनिया और व्यावसायिक भवनों का निर्माण हुआ है। इसके कारण बिजली की खपत बढ़ी है। नए मीटर भी लगाए गए हैं। ऐसे में जो पुराने फीडर थे, उन पर दबाव बढ़ना शुरू हुआ। इस कारण आवश्यकता को देखते हुए नये फीडरों को लगाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी में लोहता, शिवपुर, भेलूपुर, रोहनिया, डाफी, काशीपुर, गंजारी, मंडुवाडीह के 63 हजार उपभोक्ताओं को नए फीडरों का सीधा लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद