home page

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल वृद्ध की मौत, साथी घायल

 | 
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल वृद्ध की मौत, साथी घायल


फतेहपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग पर स्थित बिलौना मोड़ के पास शनिवार दोपहर खुरमाबाद निवासी सुशील कुमार दीक्षित (66) और नाहर सिंह (45) मोटरसाइकिल से किसी कार्य के लिए जोनिहां कस्बा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल बिलौना मोड़ के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। जीवित होने की उम्मीद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुशील कुमार दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नाहर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार