home page

बेकाबू मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, चौकीदार की मौत

 | 
बेकाबू मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, चौकीदार की मौत


फतेहपुर 28 जुलाई (हि स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह ड्यूटी को जाते समय सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे मोटरसाइकिल सवार चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई और चालक घायल हो गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार (43) बिन्दकी सीएचसी में चौकीदार के पद पर तैनात थे। आज ड्यूटी जाते समय उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट ली। जैसे ही मोटरसाइकिल मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गाँव के पास पहुंची अचानक सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चौकीदार सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गयी। बाइक चालक घायल हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार