home page

सेवा संकल्प अभियान : शिविर में 105 आवास समेत विभिन्न योजनाओं के लिए कराया पंजीकरण

 | 
सेवा संकल्प अभियान : शिविर में 105 आवास समेत विभिन्न योजनाओं के लिए कराया पंजीकरण


फतेहपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत धाता विकासखंड परिसर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

जिला उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 40 लोगों को पांच लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी देकर आवेदन फार्म उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 105 लोगों का पंजीकरण कराया गया। समाज कल्याण विभाग ने 38 विधवा पेंशन, 60 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन भरवाए गये। पशुपालन विभाग ने 25 लोगों को ऋण के फार्म भरवा कर पशुओं के टीकाकरण और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। होम्योपैथिक विभाग ने 54 और आयुर्वेद-यूनानी विभाग ने 115 लोगों को दवाएं वितरित की।

सीएचसी धाता की टीम ने 180 मरीजों का परीक्षण किया, जबकि 78 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। 48 लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से 35 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शिविर के सभी काउंटरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से जानकारी ली और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की बात कहा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को मजबूत करें।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार