home page

पूर्व मंत्री की पत्नी की तेरहवीं में फतेहपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 | 
पूर्व मंत्री की पत्नी की तेरहवीं में फतेहपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद


फतेहपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार शाम आदमपुर कोरसम गांव स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल अदमापुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी सविता व पुत्री स्वाति के साथ पहुंचे। उन्होंने पूर्व शिक्षामंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।उसके बाद परिवार के लोगों के साथ लगभग 55 मिनट बैठकर हाल चाल जाना और शोक संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय अमरजीत सिंह जन सेवक की पत्नी स्वर्गीय प्रमिला सिंह का विगत 06 सितंबर को स्वर्गवास हो गया था। जिनका शुक्रवार को 13वीं संस्कार कार्यक्रम का आयोजन संदीपनी पब्लिक स्कूल आदमपुर में किया गया था। पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय अमरजीत सिंह 2002 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गये और 2007 तक शिक्षा मंत्री रहे हैं। वह क्षेत्र में जन सेवक के नाम से जाने जाते रहे हैं जिनकी पहचान उनकी गाड़ी पर हमेशा बजने वाला आल्हा रहता था, लोग दूर-दूर से आल्हा सुनकर कहते थे कि जनसेवक जी आ रहे हैं। जिनके दो बेटे आशीष सिंह और अमित प्रताप सिंह हैं। वही उनके बड़े बेटे आशीष सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और रामचंद्र मिशन सेवा समिति से भी जुड़े हुए हैं।

इस दौरान पारिवारीजन ऋषभ, विवेक सिंह, प्रभात सिंह, कृष्णा सिंह, अभिषेक सिंह, रमेश सिंह परिहार, अभिजीत सिंह, सूरज सिंह, कैलाश सिंह, कुबेर सिंह मौजूद रहे।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार