home page

महिलाओं व बालिकाओं की सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने चलाया बहू-बेटी अभियान

 | 
महिलाओं व बालिकाओं की सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने चलाया बहू-बेटी अभियान


गांव-कस्बों में चौपाल लगाकर किया जागरूक, न्याय व्यवस्था दी गई जानकारी

फतेहपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए “बहू-बेटी अभियान” चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर जागरूकता सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा गांवों एवं कस्बों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय एवं उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, जननी सुरक्षा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

साथ ही विधिक सहायता के लिए फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श एवं नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)-2023के प्रावधानों के संबंध में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार