home page

मुस्लिम इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की चित्र प्रदर्शनी को देखा, की सराहना

 | 
मुस्लिम इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की चित्र प्रदर्शनी को देखा, की सराहना


फतेहपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज बिन्दकी बस स्टॉप के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की निरंतर सेवा काल के उपलक्ष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में जिला सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री के 25 वर्षो के सेवा काल से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का घूम-घूमकर देखा और सरकार की नीतियों योजनाओं व परियोजनाओं को खूब सराहा।

जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनकी जीवन यात्रा पर आधारित की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह विकास प्रदर्शनी जनमानस के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के सेवाकाल में संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार