नौ फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर खाद्य विभाग की टीम ने भरे 04 नमूने, भेजा प्रयाेगशाला
फतेहपुर, 06 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जिले की 09 फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर आटा का 04 नमूने लिये गये।
फतेहपुर स्थित शक्तिमान फ्लोर मिल, शिव शक्ति फ्लोर मिल, मलवां इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित मारूफ इण्टरप्राइजेज व आदित्य फ्लोर मिल से आटा का 01-01 नमूने लिये गये।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि आटा में अमिश्रक के रूप में सैलखड़ी, सफेद पत्थर का पाउडर की मिलावट होते नहीं पायी गयी। आटा के गुणवत्ता के संदेह पर कुल 04 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहे।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

