home page

बेमौसम बारिश से भीगी धान की फसल, किसानों को नुकसान की आशंका

 | 
बेमौसम बारिश से भीगी धान की फसल, किसानों को नुकसान की आशंका


फतेहपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में कटाई के बाद रखी धान की फसल बारिश में भीग गई, जबकि निचले इलाकों के खेतों में पानी भरने से कटी फसल डूब गई। इससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है।

आज सुबह से अचानक बारिश शुरू हुई। किसानों ने बताया कि धान की कटाई के बाद फसल खेतों में ही पड़ी थी। बारिश के कारण कटा धान भीग गया। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की जांच कराई जाएगी। प्रभावित फसलों का आंकलन कर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार