home page

खेत में पानी लगाते समय युवक करंट की चपेट में आया, मौत

 | 
खेत में पानी लगाते समय युवक करंट की चपेट में आया, मौत


फतेहपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई की।

किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरी रावतपुर गांव में अजय कुमार (35) पुत्र मंजिल आज दोपहर को अपने ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गया था। खेत में ट्यूबवेल के पास लटक रहे बिजली के तार पर उनका पैर पड़ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण अजय की चपेट में आकर मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे गांव के लोगों ने जब उन्हें खेत में पड़ा देखा तो पास गये। पैर में बिजली का तार में फंसा देखकर उसे हटाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन ट्यूबवेल पहुंचे।

थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार