home page

फतेहपुर में स्वच्छता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 | 
फतेहपुर में स्वच्छता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


फतेहपुर, 17 सितंबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली कलेक्ट्रेट से पटेल नगर, पत्थर कटा चौराहा होते हुए बिन्दकी बस स्टॉप से जिला अस्पताल में समाप्त हुई।

रैली में स्वच्छता वालंटियर स्वच्छता ही सेवा, गंदगी जानलेवा, हमने ठाना है' सभी रोगों की एक दवा घर–घर की हो सफाई आदि नारों की तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। स्वच्छता रैली में लगे वाहन स्वच्छता के जिंगल बजते हुए आगे बढ़ रहे थे और नागरिकों को स्वच्छता का सन्देश दे रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि फतेहपुर को स्वच्छ बनाना है। स्वच्छता ही सेवा है क्योंकि स्वच्छता से मनुष्य स्वस्थ रहता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार