home page

प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र सेवा के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम: भाजपा

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र सेवा के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम: भाजपा


फतेहपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री संन्तविलास शिवहरे उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतविलास शिवहरे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता एवं राष्ट्र सेवा के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के मध्य आयोजित होंगे, जिसको धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण भूमिका हम सभी की है।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ हम सभी तैयार हैं। आगामी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे, सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में समन्वय व सफलता को लेकर संयोजक व सहसंयोजक तय हैं जो अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर संगठनात्मक दायित्व निर्वहन करेंगे।

कार्यशाला में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, नीरज सिंह, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, ज्योति प्रवीण, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांन्डेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार