home page

फतेहपुर: भाजपा संगठन मजबूती के लिए 353 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठक संपन्न

 | 
फतेहपुर: भाजपा संगठन मजबूती के लिए 353 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठक संपन्न


फतेहपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी मंडलों के 353 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठकें आयोजित की गईं।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर स्थित चुरियानी व अयाह शक्ति केंद्र की बैठकों में शामिल रहे।वही शक्ति केंद्र संयोजक, संबंधित बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र क्षेत्र में रहने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों व मंडल प्रभारियों ने भी मौजूद रहकर बैठकों को गति दी।

बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहा। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर होने वाला बूथ सम्मेलन प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने में शक्ति केंद्रों की भूमिका सबसे अहम है।

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी जमीन पर मजबूत होती है। शक्ति केंद्र की नियमित बैठकों से बूथ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

बैठकों में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, रूद्रपाल सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार