फर्रुखाबाद में यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षी की तबीयत बिगड़ने से मौत
फर्रुखाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद में
यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल गौरी शंकर शुक्ला (52 ) की चौक घंटाघर पर ड्यूटी लगी थी। हालांकि वह अपने तिर्वा कोठी स्थित कमरे पर मौजूद थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी गयी। साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें आनन-फानन में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना थाना कोतवाली फतेहगढ़ को मेमो भेजकर दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

