home page

फर्रुखाबाद में बाइक से घर लाैट रहे पिता-पुत्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

 | 

फर्रुखाबाद, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहे पिता-पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। यह पिता पुत्र पड़ोसी जिला एटा के रहने वाले थे।

पड़ोसी जिला एटा के थाना जैथरा के गांव कुँवर पुर निवासी सुनील सागर(40) ससुराल से बाइक से घर जा रहे थे। वह जनपद बदायूं के ग्राम अटेना स्थित ससुराल गए थे। वह करीब 3 बजे बाइक द्वारा बेटे विनय के साथ वापस घर जा रहे थे। जब वह अटैना घाट से करीब 500 मीटर दूर से कंपिल मार्ग से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से बाप बेटे की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन को भगा ले गया। हादसे की सूचना मिलने पर सुनील के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। उप निरीक्षक हरीश कुमार यादव ने पिता- बेटे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरोगा हरीश कुमार यादव ने बताया की दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में रामेश्वरम मंदिर के रास्ते वाले सीसीटीवी कैमरे कंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar