home page

अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 25 गावो की बिजली गुल

 | 
अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 25 गावो की बिजली गुल


फर्रुखाबाद, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में नवाबगंज के फर्रुखाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिरमौरा बांगर पुलिया के पास एक विद्युत पोल टूट गया। इस घटना के कारण नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी बिजली घर को दी। सूचना मिलने के बाद बिजली घर से जुड़े सिरमौरा फीडर को बंद कर दिया गया, जिससे करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सूचना मिलते ही लाइनमैन वीरसिंह और अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar