फर्रुखाबाद जिले के संकिसा चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
| Mar 23, 2026, 17:22 IST
फर्रुखाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने रविवार देर रात संकिसा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जगभान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई में तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।
आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई का कारण अभी स्पष्ट नहीं बताया गया है, लेकिन यह कार्यवाही तीन दिन पहले एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के ठीक बाद हुई है। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने 11 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया था।------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

