home page

युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार

 | 
युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार


फर्रुखाबाद, 09 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साेमवार काे महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम रोहित पुत्र अनिल कुमार निवासी गनुआपुर थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद तथा चमन उर्फ अजयपाल पुत्र अजय निवासी मेहदीपुर थाना पाली, जनपद हरदोई है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar