फर्रुखाबाद में अनभी व फीनिक्स हॉस्पिटल सीज, बिना मानक पूरे किए हो रहे थे संचालित
फर्रुखाबाद, 08 सितंबर( हि.स.)।
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार ने मंगलवार को
सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित निजी नर्सिंग होमो पर छापा मार कड़ी कार्रवाई की है। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग के मानकाें के अनुरूप संचालित न हाेने पर यह कार्यवाही की है।
मंगलवार काे नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने एसीएमओ राजेश माथुर के साथ नेकपुर में फीनिक्स हॉस्पिटल पर छापा मारा। अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित होने पर
नगर मजिस्ट्रेट ने फीनिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर के चैंबर को सील कर दिया।
अनभी हॉस्पिटल मसेनी रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिलने पर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस से राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया।
नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अनभी हॉस्पिटल को सील किया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट की कार्यवाही से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

