home page

फर्रुखाबाद : श्री हरि नाम संकीर्तन महाकुम्भ में मची होली की धूम, नारायण आश्रम बना बरसाना

 | 
फर्रुखाबाद : श्री हरि नाम संकीर्तन महाकुम्भ में मची होली की धूम, नारायण आश्रम बना बरसाना


फर्रुखाबाद ,15 नवंबर( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पाञ्चाल घाट स्थित नारायण आश्रम, गंगा तट पर चल रहे श्री हरि नाम संकीर्तन महाकुम्भ में मंगल पर्व का शुभारंभ ठाकुर जी की वंदना-स्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर राग-रागिनी में राधे-गोविन्द के मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाकुम्भ में आगन्तुक कलाकारों ने मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी। आगंतुक अतिथि डॉ. मिथिलेश अग्रवाल मुख्य शिक्षक डॉ मनमोहन गोस्वामी

राष्ट्रीय गायक युधिष्ठिर मलिक, सुनील मलिक ने ‘श्याम तेरे प्यारे बरसाने, श्री राधा-श्याम प्यारी, ललित किशोरी’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘निकुंज बिहारी जी प्यारे हैं बरसाने, जय-जय राधा श्री, राधे गोविन्द’ की गूंज से पाण्डाल में भक्ति की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लड्डू महोत्सव और होली उत्सव रहा। राष्ट्रीय गायक ने गायन-वादन के साथ होली की विशेष प्रस्तुति दी। ‘होलियारे रसिया, श्याम जू रसिया, होली खेले, रवलन आयी नन्द किशोरी होरी, ग्वाल बाल खेलत हैं होरी, चन्द्र भाल नन्द किशोरी होरी रे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ‘नन्दलाल के संग होरी खेलत नन्द किशोरी, बरसाने में, नन्द गाँव से मोहन आये होरी खेलत नन्द किशोरी’ की प्रस्तुति पर पूरा आश्रम बरसाना बन गया।

लड्डू मार होली में लठमार होली , फूलों की होली, बरसाने में, है देखो री, परम पुरुष को नारी बनायो, होली खेले श्यामा-श्याम नन्द किशोरी रे, सिंदूर काजा, मेहन्दी महावर, माथे बिन्दी रे, ठाकुर जी को नारी का श्रृंगार किया’ की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ‘बरसाने में धूम मची है, बाँके रसिया, देखो री होली में, होली है, ब्रज होरी है, नन्द गाँव का छोरा, बरसाने की छोरी है’ पर श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। ‘सजनी, कैसे खेलें होरी, होशियार संग होरी है, होरी खेलत है आज बरसाने में’ की गूंज से नारायण आश्रम सचमुच वृन्दावन का बरसाना बन गया।

इसके साथ ही फूलों की होली, लड्डू मार, नन्दगाँव-बरसाने की होली और राग-रागिनी की प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति का जीवंत रूप देखने को मिला। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर चिन्मय गोस्वामी, डॉ. मनोज मेहरोत्रा अंजुम दुवे ,विनोद अग्निहोत्री, श्याम टंडन सुनील वर्मा अशोक वर्मा गोपाल जी टंडन बबलू सारस्वत विपिन वर्मा सुनील मल्होत्रा अजय वर्मा अतुल गुप्ता श्रीनाथ पाठक ज्योति शंकर मिश्रा कौस्तुभ अग्रवाल सुरेंद्र सफ्फर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर