home page

फर्रुखाबाद : सांसद ने भाजपा पदाधिकारियों संग पांचाल-घाट पर चलाया सफाई अभियान

 | 
फर्रुखाबाद : सांसद ने भाजपा पदाधिकारियों संग पांचाल-घाट पर चलाया सफाई अभियान


सांसद मुकेश राजपूत ने पंचालघाट पर लगाया झाड़ू

फर्रुखाबाद, 18 सितंबर(हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के विकास खण्ड बढ़पुर के पंचाल घाट पर शुक्रवार काे विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सांसद ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य किया । तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ।

इस अवसर प भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा , जिला पंचायती राज अधिकारी, विकास खण्ड बढ़पुर की ओर से खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के दौरान पंचाल घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत दोपहर एक बजे याकूतगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, पशुओं की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर