फर्रुखाबाद : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर एसपी ने किया रूट डायवर्जन
फर्रुखाबाद, 23 नवंबर (हि.स.)
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नानार्थियों के दृष्टिगत यातायात के सुगम-संचार रूप से संचालन करने के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए एसपी आरती सिंह ने बताया कि
23 नवंबर सायंकाल 6.00 बजे से 24 नवबर को सायंकाल 6:00 बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।
कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिबरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को छिबरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में रोका जायेगा।
जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को बिहारपुर अलीगंज बार्डर जनपद एटा पर रोका जायेगा।
जनपद शाहजहाँपुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हल्लापुर जनपद शाहजहाँपुर में एव जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट फर्रुखाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजहाँपुर पर रोका जायेगा।
जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोका जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

