हिन्दू रक्षा दल में पदाधिकारी बनाए गए कई कार्यकर्ता
फर्रुखाबाद, 07 जून (हि.स.)। जनपद फर्रुखाबाद में हिंदू रक्षा दल की बैठक आयोजित कर संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।
बैठक में प्रीति पवन तिवारी को हिंदू रक्षा दल महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, गायत्री मिश्रा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसी प्रकार गौतम कुमार, विनीत बाजपेयी, मयंक अग्रवाल, भीम दुबे को जिला उपाध्यक्ष, शनि कन्नौजिया, उमाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता, नीरज चौरसिया, रचित अग्रवाल को जिला मंत्री श्याम सुंदर गुप्ता को जिला प्रभारी, अनूप सक्सेना को जिला कोषाध्यक्ष, सचिन दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को जिला संयोजक और पवन वर्मा को जिला सह-संयोजक बनाया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा एवं सेवा भावना की शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, उमाशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

