एआरटीओ कार्यालय में सफाई न देख डीएम ने लगाई फटकार
फर्रुखाबाद, 04 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ( एआरटीओ ) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई न पाए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन ,अधिकारी प्रवर्तन व प्रशासन सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

