जिेलाधिकारी ने बुजुर्ग महिला के पास पहुंच कर सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
| Apr 22, 2026, 13:47 IST
फर्रुखाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार काे औपचारिकता से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता दी। कार्यालय में फरियाद सुनने के बजाय वे खुद बाहर निकल कर इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंची। उन्हाेंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना। उन्हाेंने महिला से संवाद किया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के इस व्यवहार की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

