home page

फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी से 187 महिलाओं तक पहुंची सुविधा

 | 
फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी से 187 महिलाओं तक पहुंची सुविधा


फर्रुखाबाद, 30 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में गर्भवती महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या को कम करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर अब महिलाओं तक पहुंचने लगा है। जिले में अब तक 187 गर्भवती महिलाओं कोफेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी दी जा चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा करने में सहायक होती है। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग उन गर्भवती महिलाओं में किया जाता है, जिनमें एनीमिया की स्थिति पाई जाती है। इसके माध्यम से महिलाओं में खून की कमी को नियंत्रित करने और गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है। अब तक कायमगंज में 90, राजेपुर में 40, डीएच फर्रुखाबाद में 18, कमालगंज में 11, शमसाबाद में 8, बरहापुर और मोहम्मदाबाद में 5-5, नाल्लाखा यूपीएचसी में 4, नबावगंज व सिविल अस्पताल में 3-3, साहबगंज व नवदिया यूपीएचसी में 2-2 तथा भोलेपुर यूपीएचसी में एक महिला को फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी दी जा चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर