home page

फर्रुखाबाद में शहीद स्मारक दिबस पर पूर्व सैनिक व वीर नारियों को किया गया सम्मानित

 | 
फर्रुखाबाद में शहीद स्मारक दिबस पर पूर्व सैनिक व वीर नारियों को किया गया सम्मानित


फर्रुखाबाद, 5 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की काेतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मौधा स्थित शहीद स्मारक पर रविवार काे शहीद स्मारक स्थापना दिवस पर वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभय सिंह 'जन सेवक' की ओर से किया गया।

मुख्य अतिथि राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कर्नल अजय प्रताप सिंह ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीमती शांति देवी पत्नी स्व खुशीराम, बीटन देवी, मार्गश्री, सुखदेवी, विमलेश सिंह, रमेश सिंह, महेश सिंह, भूरे सिंह, मुनेश्वर सिंह जगबीर सिंह ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि चीन और पाकिस्तान युध्द में सर्वाधिक मौधा गांव के सैनिक शहीद हुए थे। उनकी याद में यहां शहीद स्मारक बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar