फर्रुखाबाद में चेतावनी बिंदु के समीप पहुंचा गंगा नदी का जल स्तर, डूबे पांचाल घाट के हिस्से
फर्रुखाबाद , 26 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद मेंनरौरा बांध से आये दिन छोड़े जा रहे पानी की वजह रविवार काे गंगा नदी चेतावनी बिंदु के समीप पहुंच गई है। पांचाल घाट पर स्नान घाट पूरी तरह डूब गए है।
पांचाल घाट पर रविवार को गंगा का जल स्तर 136 .20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है।
गंगापुत्र रामनाथ ने रविवार काे बताया कि गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है। चेतावनी बिंदु पार करते ही गंगा का पानी राजेपुर ब्लॉक तथा अमृतपुर तहसील क्षेत्र में कहर बरपाने लगता है। भरखा इंटर कालेज के प्रिंसिपल प्रेम पाल सिंह बताते हैं कि गंगा और राम गंगा बरसात के समय गंगापार के लोगों के लिए अभिशाप बन जाती है। चेतावनी बिंदु पार करते ही गंगा का यानी मंझा की मढैया,कोला सोता, सहित 200 गांव के लोगों को परेशान करता है। कोला सोता के प्रधान राकेश सिंह ने बताया कि गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु के निकट पहुंचते ही यहां के बाशिंदों के दिन का चैन रात की नींद छीन लेता है।
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नरौरा बांध में पानी ओवरफ़्लाे होने की वजह गंगा में रविवार को 67419 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि खो बैराज से रामगंगा में 50 हरेली से 140 रामनगर बैराज से 512 क्यू सेक पानी छोड़ा गया है। राम गंगा का जल स्तर 134 मीटर पहुंच गया है। बरसात के समय अर्जुनपुर के पास दोनों नदियों का पानी एक में मिल जाता है। फिलहाल जिले भर में बाढ़ चौकियां स्थापित कर उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो गंगा व रामगंगा के जल स्तर की खबर सुवह शाम दे रहें हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

