home page

कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में किसान नेताओं ने की बैठक

 | 
कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में किसान नेताओं ने की बैठक


वाराणसी, 22 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में आराजी लाइन विकास खंड के किसान नेताओं प्रदीप पटेल, सतीश पटेल, अनिल पटेल, गुलशन पटेल इत्यादि ने रविवार को ग्राम हरसोस में कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में बैठक की। किसान नेताओं ने बैठक में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि किसानों की उपजाऊ भूमि को लेने के लिए तमाम तरह से तैयारी हो रही है। प्रशासन के अधिकारी किसानों को प्रलोभन दे रहे हैं। इन अधिकारियों का उद्देश्य भूमि हथियाना है लेकिन किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे।

किसान नेताओं ने आगे कहा कि वाराणसी में खेती किसानी की भूमि कम हो रही है। रोज लैंड डेवलपमेंट के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है। अर्बन सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लैंड पूलिंग योजनाओं को किसानों के सिर पर लाकर रख दिया जा रहा है। हम इन सभी योजनाओं का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद