ओमान तट हादसे में मृत शिवानंद के परिवार ने अपनी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
देवरिया, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के शिवानंद चौरसिया के परिजनों ने जिला प्रशास से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ओमान तट पर हुए हादसे में शिवानदं की जान चली गयी थी।
शिवानंद चौरसिया के परिजनों ने गुरुवार कोे शासन से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। शिवानंद मालवाहक जहाज पर इंजन फिटर के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सुशीला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया है।
परिजनों के अनुसार शिवानंद (38) पांच दिसंबर 2025 को मुंबई से सिंगापुर के लिए मालवाहक जहाज से रवाना हुए थे। ओमान तट के पास होर्मुज क्षेत्र में जहाज पर हुए हमले के बाद वह लापता हो गए थे। बाद में परिवार को उनके निधन की जानकारी मिली। उनके छोटे भाई रामप्रवेश ने फोन पर परिवार को इसकी सूचना दी थी।
परिजनों का कहना है कि शव भारत लाए जाने के समय भी शासन से आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई थी। करीब पांच महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने तत्काल एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

