home page

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

 | 
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव


जौनपुर,23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जनपद के जौनपुर जिले में सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के एक होटल मे समाजवादी पार्टी (सपा) ने एसआईआर प्रहरी सम्मान समारोह आयाेजित किया।

एसआईआर प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रहरी सिर्फ कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी रीढ़ होते हैं। उनकी निष्ठा मेहनत और जमीनी पकड़ से ही सपा को मजबूत बनाएगी। संगठन को और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जो भी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करेगा उनका कद बढेगा। अब संगठन को नई ताकत मिल रही है।

इस मौके पर उन्होंने ऐसा एसआईआर प्रहरियों को समाजवादी गमछा, कलम अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया । एसआईआर प्रहरियों ने डॉ. वीरेंद्र यादव की समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व पर भरोसा जाता है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिले में नए मतदाता बढे हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव