एलपीजी वितरण की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला
हाथरस, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद में एलपीजी वितरण व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को अनायसा भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
कर्मचारियों ने एजेंसी कार्यालय से कैंडल मार्च शुरू किया, जो जलेसर-मुरसान चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। सीएनजी से जुड़े कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कर्मचारियों का कहना था कि एलपीजी वितरण व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें और समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इनका समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।
कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया है। मार्च के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और जल्द समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा सकता है। कैंडल मार्च के दौरान कर्मचारियों में काफी उत्साह और एकजुटता दिखाई दी। जिसमें मौजूरहे विशाल , बलवंत, अजय ,रविंद्र ,रजेश, आज लोग मौजूद रहे।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

