home page

वाराणसी के सुसुवाही क्षेत्र में विद्युत कटौती से लोगों में नाराजगी

 | 
वाराणसी के सुसुवाही क्षेत्र में विद्युत कटौती से लोगों में नाराजगी


वाराणसी, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को सुबह के वक्त सुसुवाही क्षेत्र के आसपास बिजली आपूर्ति तीन घंटे से ज़्यादा बाधित रही। इस कटाैती काे लेकर स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र कर्मचारियों से बात की, तो उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया गया। इससे नाखुश लोगों ने उपकेंद्र पर फोन लगाया और वहां से तकनीकी समस्या होने की जानकारी मिली।

सुसुवाही के महादेव नगर कॉलोनी निवासी एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर उन्होंने विद्युत कर्मचारियों को फोन लगाया लेकिन कोई फ़ोन नहीं उठा रहा है। भयानक गर्मी को देखते हुए, बिना सूचना के विद्युत कटौती परेशानी काे सबब बनी हुई है।

वही, सुसुवाही क्षेत्र में दो परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण सुबह से ही उनके घरों में रिश्तेदारों की भीड़ पहुंच रही है। बिना सूचना के बिजली कटने से परिजनों ने कहा कि तकनीकी कारण से सुबह से बिजली कटी हुई है। कुछ देर के लिए आई थी, फिर कट गई। उन लोगों की बात अभियंता से हुई है तो पता चला कि कुछ तकनीकी खराबी आई है।

विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से होने के बाद विद्युत कर्मी बबलू ने कहा कि अचानक से लोड बढ़ने पर तकनीकी समस्या आ रही है। लोगों के मकानों में बिजली की आवश्यकता बढ़ने पर फाल्ट आया था, जिसे दूर कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद