बाराबंकी से 29 बहनें शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए हुईं रवाना, हरदोई में हो रहा आयोजन
बाराबंकी, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम से दुर्गा वाहिनी की बहनाें ने हरदोई जिले के लिए प्रस्थान किया। हरदोई जिले में होने वाले दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण के लिए बाराबंकी विभाग से 29 बहनें दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा एवं जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सरिता सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बहनें बौद्धिक, योग, व्यायाम, प्राणायाम, नियुद्ध दंड बाधा समता व आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने वर्ग में जाने वाली बहनों को अनुशासनात्मक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वर्ग एक साधन है। जिसे आत्मसात कर स्वयं के जीवन के साथ ही समाज में परिवर्तन लाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य व जिला मंत्री राहुल कुमार, ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव, महारानी लक्ष्मीबाई एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन व जिला संस्कार प्रमुख रामकिशोर शुक्ला, जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल विक्रम सिंह व जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रामसनेहीघाट रुचि सिंह, सरिता सिंह, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता व देवा प्रखंड संयोजक हिमांशु चौरसिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

