डीआरएम ने प्रस्तावित कार्ड लाइन का किया निरीक्षण, मालगाड़ियों के संचालन में आएगी तेजी
मीरजापुर, 13 मई (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को विश्वनाथपुरी स्टेशन से डीएफसीसी के न्यू डगमगपुर स्टेशन तक प्रस्तावित कार्ड लाइन निर्माण कार्य की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित कार्ड लाइन बनने से ब्रांच लाइन से सोनभद्र की ओर जाने वाली मालगाड़ियों को ट्रैक इंटरचेंज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। डीआरएम ने जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रजनीश अग्रवाल ने पिरल्लीपुर स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां कंक्रीट बॉक्स पुल निर्माण की योजना तैयार कर जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने परख निरीक्षण यान से रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डा. शिवम शर्मा, डिप्टी सीई ब्रिजलाइन आईपीएस यादव, सहायक मंडल अभियंता संजय चौधरी तथा स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

