home page

जिला पंचायत राज अधिकारी ने सामान सप्लाई करने वाली 12 फर्मों को काली सूची में डाला

 | 
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सामान सप्लाई करने वाली 12 फर्मों को काली सूची में डाला


मुरादाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सामान की सप्लाई करने वाली 12 फर्मों को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही जिले के सभी एडीओ को ब्लैक लिस्टेड फर्मों को कोई भुगतान नहीं करने की हिदायत दी है। संबंधित 12 फर्मों पर करों का भुगतान राजकोष में नहीं करने का आरोप है।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर राज्य कर के संयुक्त आयुक्त ने जांच की। डीपीआरओ आलोक शर्मा को भेजी रिपोर्ट के अनुसार केबीएस इंडस्ट्री ने 159 लाख, मो. नसीम कांट्रेक्टर ने 125 लाख, केबी इंडस्ट्री ने 167 लाख, सकलेनी ट्रेडर्स ने 116 लाख, मोहित ट्रेडर्स ने 66 लाख, आरिफ कांट्रेक्टर ने 38 लाख, हिंद ट्रेडर्स ने 94 लाख, हशमत अली ने 94 लाख, नौसे कांट्रेक्टर ने 79.50 लाख, सुमित कुमार ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स ने 184.85 लाख, एसए इंटरप्राइजेज ने 66.60 लाख और वंशिका ट्रेडर्स ने 44.64 लाख रुपये कर का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को सभी 12 फर्मों को काली सूची में डालते हुए भुगतान पर रोक लगा दी है।--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल