home page

डीएम, एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण, कहा-बीमार बन्दियों काे मिले त्वरित इलाज

 | 
डीएम, एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण, कहा-बीमार बन्दियों काे मिले त्वरित इलाज


फिरोजाबाद, 29 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के साथ शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बैठकों में जाकर बन्दियों के रहने और सफाई व्यवस्था की स्थितियों को देखा। इस दौरान बैरक में जाकर कुछ बन्दियों के सामान की सघन चेकिंग जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि उनके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीमार बन्दियों का हाल-चाल भी जाना और मरीज बन्दियों को फल वितरित किए, जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन व चिकित्सकों को कड़े निर्देश दिए की बीमार बन्दियों के त्वरित इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने जेल के कंट्रोल रूम का दौरा कर सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी स्थिति का मुआयना किया, परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़