home page

सोनभद्र : जिलाधिकारी ने एसपी के साथ सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया

 | 
सोनभद्र : जिलाधिकारी ने एसपी के साथ सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया


सोनभद्र, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार काे हुए एक सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अपने स्कार्ट वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति के परिजनों व मौके पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शनिवार को दुद्धी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए दुद्धी जा रहे थे। वह लोग गुरूमुरा के पास पहुंचे थे तभी वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हुई थी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया था। सड़क पर हुए दुर्घटना को देखते हुए देखकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया। दोनों अधिकारियों ने घायल व्यक्ति का हालचाल लेते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया तथा संबंधित अधिकारियों को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित पहल से घायल व्यक्ति को समय से उपचार उपलब्ध हो सका। मौके पर उपस्थित आमजन द्वारा दोनों अधिकारियों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी