home page

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

 | 
जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण


हाथरस, 30 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का बारीकी से जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने भ्रमण पंजिका में हस्ताक्षर भी किए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा निर्वाचन शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना