home page

बागपत में अवैध खनन पर डीएम की फटकार

 | 
बागपत में अवैध खनन पर डीएम की फटकार


बागपत, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बैठक की है। उन्हाेंने टास्क फोर्स से ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में धरातल पर काम दिखाने को कहा गया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में राजस्व, पुलिस, खनन और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने को कहा गया। निर्देश दिए गए है कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार चेकिंग और विशेष निगरानी की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 24×7 निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए खनन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, फील्ड स्तर से लेकर जिलाधिकारी तक एक सशक्त रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय ,जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ,समस्त एसडीएम अमरचंद वर्मा ,भावना सिंह, निकेत वर्मा सहित संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी